इन्टरलाॅकिंग एवं नाॅन-इन्टरलाॅकिंग
नाॅन-इन्टरलाॅकिंग
जिन स्टेशनों पर गाड़ियो के संरक्षित संचालन की दृष्टि से पाॅइन्ट तथा सिगनल आपस में जुडे हुए नहीं होते, ऐसे स्टेशन को नाॅन इन्टरलाॅक्ड स्टेशन कहते हैं। ये तीन प्रकार के हो सकते हैं -
नाॅन इन्टरलाॅक्ड पेडलाॅक्ड स्टेशन - ऐसे स्टेशनों पर पाॅइन्ट की लाॅकिंग के लिए पाॅइन्ट सेट करने के बाद उस पर काॅटर बाॅल्ट लगाकर हाथ ताला लगाया जाता है। गाड़ी आगमन के समय ऐसे स्टेशन के फेसिंग पाॅइन्ट पर कर्मचारी का उपस्थित होना आवश्यक है।
