केवल एक गाड़ी पद्धति
यह कार्य संचालन पद्धति सामान्यतया सिंगल लाइन की छोटी-छोटी टर्मीनल ब्रान्च लाइन सेक्शनो ं पर लागू की जाती है। जिन सेक्शन मे यह पद्धति लागू की जाती है वहाँ एक समय में एक ही गाड़ी भेजी जा सकती है। इस पद्धति मे गाड़ियों का संचालन सामान्यतया दिन के समय ही होता है। आपात स्थिति मे रात के समय अधिकृत अधिकारी की अनुमति से गाड़ी चलाई जा सकती है।
