अनुगामी गाड़ी पद्धति
आवश्यक बातें
जहाँ गाड़ियों का संचालन अनुगामी गाड़ी पद्धति के अनुसार किया जाता है वहाँ उन्हें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के लिए एक के बाद एक लगातार उसी दिशा में उसी लाइन पर ऐसी रीति और समय के ऐसे अन्तर से भेजा जाएगा जैसा कि विशेष अनुदेशों द्वारा निर्धारित किया जाए।
- गाडियाँ अनुगामी गाड़ी पद्धति के अनुसार तब तक नहीं चलाई जाएगी जब तक कि अगले ब्लाॅक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने गाडियाँ लेने की तैयारी के बाबत संदेश का आदान-प्रदान नहीं कर लिया है और इसके अतिरिक्त जब तक यह आश्वासन नहीं दे दिया है कि जिस स्टेशन से अनुगामी गाडियाँ भेजी जाएगी, उस ओर वह तब तक कोई गाड़ी नहीं भेजेगा जब तक कि वे सब अनुगामी गाडियाँ उसके स्टेशन पर पहुँच नहीं जाती और जब तक कि उसे विपरीत दिशा में गाडियाँ भेजने की अनुमति नहीं मिल जाती।
- जब किसी ब्लाॅक सेक्शन में अपरिहार्य कारणो से रनिंग समय बहुत अधिक लगता हो और सामान्य संचालन मे परेशानी आ रही हो तो वहां मुख्य परिचालन प्रबंधक की अनुमति से अनुगामी गाड़ी पद्धति लागू की जा सकती है।
