लोको पायलट व गार्ड को रेल प्रशासन द्वारा नीचे बताए गए उपकरण जारी किए जाते हैं जो कि ड्यूटी के समय उनके साथ होने चाहिए व आवश्यकतानुसार उनका उपयोग किया जाना चाहिए। यदि वे खो जाएं, खराब हो जाएं या उपयोग में आने के कारण खत्म हो जाएं तो उनके बदले प्रभारी से दूसरे प्राप्त करने चाहिए।
लोको पायलट के उपकरण
- संबंधित नियमों की एक प्रति
- वर्किंग टाइम टेबल तथा सभी शुद्धि पत्रो व परिशिष्टों की एक प्रति
- एल.ई.डी. टाइप लाल और हरी फ्लेशिंग लैम्प कम टाॅर्च
- दो लाल एवं एक हरी झंडी
- 10 पटाखे प्लास्टिक कन्टेनर मे
- दो जोड़ी चश्मे - नजदीक व दूर के लिए अलग-अलग (यदि डाॅक्टर द्वारा लगाने की सला दी गई हो तो)
- लोको पायलट हैंड बुक (एल-66-बी)
- हैड लाइट के लिए अतिरिक्त बल्ब
- पाँच वाशर्स
- विविध आपात औजार
- एक घड़ी
- अन्य किसी सेक्शन से संबंधित नियमो की प्रति या कोई अन्य वस्तु हो रेल प्रशासन द्वारा किसी सेक्शन पर निर्धारित की गई हो।
