लोड स्टेबल करना
- रनिंग लाइन या स्काॅच ब्लाॅक के बाहर या साइडिंग के ट्रेप पाॅइन्ट के बाहर डिब्बो को लोडिंग या अनलोडिंग के लिए नहीं रखा जाना चाहिए तथा साथ ही इस संबंध मे स्टेशन संचालन नियम का भी पालन किया जाना चाहिए।
- सामान्यतया किसी गाड़ी को रनिंग लाइन पर स्टेबल नहीं किया जाना चाहिए। जब ऐसा करना आवश्यक हो तो निम्नलिखित कार्यवाही की जानी चाहिए -
- कन्ट्रोलर की अनुमति प्राप्त करनी चाहिए।
- जिस लाइन पर डिब्बो या गाड़ी को रखा गया है, पाॅइन्ट उसके विपरीत दिशा मे सेट करके लाॅक कर दिया जाना चाहिए।
- इन्टरलाॅक्ड स्टेशन पर पाॅइन्टो और सिगनलों के लीवरो , बटन व स्लाइडों पर स्टाॅप काॅलर रखी जानी चाहिए।
