Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

Labels

INDEX (3) 001. प्रस्तावना (1) 0037. दोहरी लाइन पर इकहरी लाइन का संचालन (1) 007. गाड़ी सिग्नल रजिस्टर (1) 009. स्टेशन संचालन नियम (1) 01.परिचालन नियंत्रण का संगठन एवं कार्य (1) 02.01 ट्रेन कंट्रोल एव गाड़िया संचालन में कंट्रोल के जिम्मदारी (1) 02.02 ट्रैफिक कंट्रोल (1) 02.03.पॉवर कंट्रोल (1) 02.04 वैगनो की उपयोगीता & इंजन उपयोग (ENGINE UTILIZATION) (1) 03 - मास्टर चार्ट (MASTER CHART) (1) 04 - सुबह की पोजीशन (MORNING POSITION) (1) 05 - बगाडी संचालन पर प्रभाव डालने वाले कारक (FATO) (1) 06 - 01.उपनगरीय नियंत्रण (SUBURBAN CONTROL) (1) 06 - 02.एरिया कंट्रोल (1) 06 - 04.सेंट्रल कंट्रोल (1) 06- 03.ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम (TRAIN MANAGEMENT SYSTEM) (1) 07 - नियंत्रण कार्यालय में विभाग नियंत्रकों के कर्त्तव्य (DUTIES) (1) 08 - विभिन्न परिस्थियों में खण्ड नियंत्रक (SCOR) द्वारा किये जाने वाले कार्य (1) 09 - सवारी गाडी के कोड (IRCA Rule Book - IV) (1) 10 - संखियकी (STATISTICS) (1) 10 -01. परिचालन अनुपात (OPERATION RATIO) (1) 12 - 01.विशेष प्रकार के माल स्टॉक की मार्शलिंग (1) 12 - 02.माल गाडी का ब्लाक रेक / Standard rake size for Train load (1) 12 - 03.ओ डि सि (ODC) संचालन (1) 12 - यात्री और माल गाडी का ब्लाक रेक (1) 13 - 01.डीविज़न वैगन बैलेंस / (DIVISONAL WAGON BALANCE) (1) 13 - इंटरचेंज (Interchange) (1) 14 - 01.थ्रू -पुट / THROUGH PUT (1) 15 - 01.मालगाड़ी को आदेशित करना (ट्रेन ओर्ड़ेरिंग / TRAIN ORDERING ) (1) 15 - 02.माल गाडी की औसात गति (1) 15 - 03.वैगनो का यानात्रण (Transhipment of Goods) (1) 15 - 04.वेगन पूल (1) 15 - 07.गाड़ीयो का प्रस्थान पूर्व विलंब (PDD) (1) 15 - मालगाड़ी संचालन (Goods Train Operation) एवं लोड टेबल (1) 15 -06.कन्टेनराईजेशन Container (CONCOR) (1) 16 - 01.समय पालन (PUNCTUALITY) (1) 16 - 02.समय सारणी (TIME TABLE) (1) 16 - 03.रेक लिंक / (RAKE LINK) (1) 16 - 04.प्लेटफार्म ऑक्यूपेशन चार्ट / (Platform Occupation Chart) (1) 16 - 05.पिट लाइन ऑक्यूपेशन चार्ट (Pit Line Occupation Chart) (1) 16 - 06.विषेश/वी आई पी गाड़ीयो का संचालन (Movement of Special/VIP Trains) (1) 16 - 07.मेला एवं मिलिटरी स्पेशल गाड़ियों का संचालन एवं सावधानियाँ (1) 16 - यात्री गाडी संचालन / Passenger Train Operation (1) 17 - स्टॉक रिपोर्ट / Stock Report (1) 18 - 01.क्रू लिंक (CREW LINK) / लोको लिंक (LOCO LINK) (1) 18 - 02.दस घंटे नियम (10 HOURS RULE) (1) 18 - लॉबी कार्य पध्दति / LOBBY WORKING (1) 19 - 01.इंजन योजना (POWER PLAN) (1) 19 - 02.इंजन की उपयोगीता (ENGINE UTILISATION) (1) 19 - 03.विशिष्ठ उर्जा खपत / SPECIFIC FUEL CONSUMPTION (SPC) (1) 19 - विभिन प्रकार के इंजन और उनक हार्स पॉवर तथा गती (1) 20 - 01. रेशनलाइजेशन स्कीम : / Rationalization Scheme (1) 20 - 02.रोक (BAN) & प्रतिबंध (RESTRICTION) (1) 20 - 03.वैगन पंजीकरण (1) 20 - 04.वैगन उपयोगीता चक्र (WTR) (1) 20 - 05.वेगन सेन्सस / WAGON CENSUS (1) 20 - वैगन उपयोगीता / अधिमान्य यातायात आदेश :(PTO/PTS) (1) 20.06.माल परिचालन सूचना प्रणाली (FOIS) एवं अन्य परिचालन सूचना प्रणाली (ICMS CMS COA ETC NTES) (1) 21 - 01.विधुतिकृत सेक्शन में गाड़िया का संचालन (1) 21 - 02.ट्रैफिक वोर्किंग रूल्स (TWR) (1) 21 - 03.टावर वैगन का संचालन (1) 21 - 04.रेल मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजानिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य संगठन (PSUs) (1) 21 - समपार (लेवल क्रासिंग ) (1) 22 - 01.सिगनल को खतरे की स्तिथि में पर करना (SPAD) (1) 22 - 02.गंभीर दुर्घटना SERIOUS ACCIDENT (ऍम 105) (1) 22 - 03.दुर्घटना होने पर खंण्ड नियंत्रक के कर्त्तव्य (AM - ३१९) (1) 22 - 04.दुर्घटना स्थल के प्रभारी अधिकारी के कर्तव्य (AM - 324) (1) 22 - 05.मंडल नियंत्रण कार्यालय के प्रभारी अधिकारी के कर्तव्य - (AM - 323) (1) 22 - 06.दुर्घटना होने पर स्टेशन मास्टर की ड्यूटी (ऍम 311) (1) 22 - 07.रहत व्यवस्थाओ की ओर्ड़ेरिंग देना (AM - 405) (1) 22 - 08.अपघात प्रबंध (DISASTER MANAGEMENT) (1) 22 - 09.गोल्डन ऑवर(GOLDEN HOUR) (1) 22 - 11.नॉन - इंटरलॉकिंग संचालन (Non - Interlocked Working) (1) 22 - दुर्घटना (Accident) (ऍम 104) (1) 23 - कंट्रोल ओफ्फिक निर्देश (1) 24 - COA Main Menu (1) 25 - अग्रीम प्लाटिंग (चार्टिंग) / Advance Plotting (1) 26 - 01.नियंत्रण कार्यालय अनुप्रयोग हेतु त्वरित दिशा निर्दश (1)

समयपालन

समयपालन

रेलवे की कार्यकुशलता गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा आँकी जाती है। यात्री गाड़ियां के समय पर न चलने के कारण यात्रियों को असुविधा ही नहीं होती बल्कि उसका मालगाड़ियों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ता है। गाड़ियों के विलम्ब से चलने के कारण रेल विभाग को नुकसान होता है और अतिरिक्त खर्चे  का भार भी पड़ता है।

गाड़ियों को समय से चलाना एक महत्वपूर्ण पहलू है जिससे यार्डो  की कार्यकुशलता सुधरती है, लाइन क्षमता का सही उपयोग होता है। गाड़ियों को सही समय पर संचालन करने से यात्री और व्यापारियों में रेलवे की साख अच्छी बनती है और रेल विभाग को आर्थिक लाभ भी मिलता है। इसलिए हमें अपनी पूर्ण कार्यक्षमताओं और उपलब्ध संसाधनो  का उपयोग करना चाहिए, जिससे शत प्रतिशत समयपालन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
गाड़ियों के समयपालन के लिए सभी विभागों का आपसी सहयोग बहुत ही आवश्यक है तथा प्रत्येक रेल कर्मचारी इस दायित्व के बारे में जिम्मेदार होता है। कोई भी एक रेल कर्मचारी या एक विभाग गाड़ी के समयपालन को सुधार नहीं सकता बल्कि सभी विभागो  की संयुक्त जिम्मेदारी है कि समयपालन बनाए रखने मे  सहयोग करे।

समयपालन बनाए रखने के लिए ध्यान में रखी जाने वाली विशेष बातें
  • यात्री गाड़ियों के रेकों को समय पर प्लेटफाॅर्म पर रखा जाना चाहिए।
  • सिगनलिंग विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, यंत्रिकी विभाग, कैरेज व वैगन विभाग व विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। सिगनलिंग विभाग ब्लाॅक उपकरणो , ट्रेक सर्किटों, एक्सल काउन्टरों, पैनल, पाॅइन्टो  व सिगनलों का सही रखरखाव करे  ताकि उनकी खराबी के कारण गाड़ियों को विलम्ब न हो।
  • इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी रेलपथ की सही मरम्मत व रखरखाव करें तथा अनावश्यक गति प्रतिबन्ध न लगाए, ब्लाॅक लेते समय उस कार्य को सही समय पर पूरा करे ।
  • यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी इंजनो  का उचित रखरखाव व मरम्मत करे  ताकि इंजन फेलियर की वजह से गाड़ियो को विलम्ब न हो।
  • कैरेज व वैगन विभाग के कर्मचारी रोलिंग स्टाॅक का उचित रखरखाव व मरम्मत करे  जिससे रास्ते में  हाॅट एक्सल या अन्य खराबी की वजह से गाड़ी को विलम्ब न हो।
  • विद्युत विभाग के कर्मचारी डिब्बो  मे  लाइट व पंखों की उचित देखभाल करे  जिससे यात्रियों की शिकायत के कारण गाड़ी को विलम्ब न हो।
  • वाणिज्य विभाग के कर्मचारी सही समय पर बुकिंग व रिजर्वेशन कार्य चालू करें, टी.सी./टी.टी.ई. यात्रियों का उचित मार्गदर्शन करे , सही एनाउंस्मेंट किया जाए, शीघ्रता से पैकेज को पार्सल/ लगेज वान मे  लोडिंग व अनलोडिंग किया जाए ताकि गाड़ियों को स्टेशनो  पर अनावश्यक विलम्ब न हो।
  • यातायात विभाग के कर्मचारी शंटिंग में अतिरिक्त समय नहीं लें, मार्शलिंग निर्देशित नियमो  के अनुसार करे , क्राॅसिंग व ओवरटेकिंग के दौरान विलम्ब न करे , लोको पायलट को सही समय पर प्रस्थान आदेश दें व आगमन व प्रस्थान सिगनलों को सही समय पर आॅफ करे । पाॅइन्ट, सिगनल व ब्लाॅक उपकरण की खराबी के दौरान तुरन्त उचित कार्यवाही करे  जिससे गाड़ियों को अतिरिक्त विलम्ब न हो, कार्य मे  लापरवाही न बरते । गार्ड व लोको पायलट सही समय पर ड्यूटी पर आवे तथा उचित चार्ज लेकर बिना किसी विलम्ब के गाड़ी को रवाना करे तथा यात्रा के दौरान नियमों का पालन करते हुए एव  समयपालन का ध्यान रखते हुए मेक्जीमम परमीशिबल स्पीड से गन्तव्य स्टेशन पर गाड़ी को पहुँचाएं। चैन पुलिंग के समय तुरन्त उसे ठीक करने की कार्यवाही करें।
  • सेक्शन कन्ट्रोलर गाड़ियों का सही क्राॅसिंग व ओवरटेकिंग सुनिश्चित करे  तथा उचित समय पर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दें।
  • गाड़ी की दुर्घटना हो जाने पर सभी विभाग यथाशीघ्र कार्यवाही करे  तथा गाड़ियों का पुर्नसंचालन शीघ्र से शीघ्र करने में सहयोग करे । असामान्य परिस्थितियों मे  भी सभी विभाग आपसी
  • तालमेल रखते हुए गाड़ियों का समयपालन बनाए रखने मे  एक दूसरे को सहयोग प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

.