Which INFORMATION do you want? Search Below ↓

Labels

INDEX (3) 001. प्रस्तावना (1) 0037. दोहरी लाइन पर इकहरी लाइन का संचालन (1) 007. गाड़ी सिग्नल रजिस्टर (1) 009. स्टेशन संचालन नियम (1) 01.परिचालन नियंत्रण का संगठन एवं कार्य (1) 02.01 ट्रेन कंट्रोल एव गाड़िया संचालन में कंट्रोल के जिम्मदारी (1) 02.02 ट्रैफिक कंट्रोल (1) 02.03.पॉवर कंट्रोल (1) 02.04 वैगनो की उपयोगीता & इंजन उपयोग (ENGINE UTILIZATION) (1) 03 - मास्टर चार्ट (MASTER CHART) (1) 04 - सुबह की पोजीशन (MORNING POSITION) (1) 05 - बगाडी संचालन पर प्रभाव डालने वाले कारक (FATO) (1) 06 - 01.उपनगरीय नियंत्रण (SUBURBAN CONTROL) (1) 06 - 02.एरिया कंट्रोल (1) 06 - 04.सेंट्रल कंट्रोल (1) 06- 03.ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम (TRAIN MANAGEMENT SYSTEM) (1) 07 - नियंत्रण कार्यालय में विभाग नियंत्रकों के कर्त्तव्य (DUTIES) (1) 08 - विभिन्न परिस्थियों में खण्ड नियंत्रक (SCOR) द्वारा किये जाने वाले कार्य (1) 09 - सवारी गाडी के कोड (IRCA Rule Book - IV) (1) 10 - संखियकी (STATISTICS) (1) 10 -01. परिचालन अनुपात (OPERATION RATIO) (1) 12 - 01.विशेष प्रकार के माल स्टॉक की मार्शलिंग (1) 12 - 02.माल गाडी का ब्लाक रेक / Standard rake size for Train load (1) 12 - 03.ओ डि सि (ODC) संचालन (1) 12 - यात्री और माल गाडी का ब्लाक रेक (1) 13 - 01.डीविज़न वैगन बैलेंस / (DIVISONAL WAGON BALANCE) (1) 13 - इंटरचेंज (Interchange) (1) 14 - 01.थ्रू -पुट / THROUGH PUT (1) 15 - 01.मालगाड़ी को आदेशित करना (ट्रेन ओर्ड़ेरिंग / TRAIN ORDERING ) (1) 15 - 02.माल गाडी की औसात गति (1) 15 - 03.वैगनो का यानात्रण (Transhipment of Goods) (1) 15 - 04.वेगन पूल (1) 15 - 07.गाड़ीयो का प्रस्थान पूर्व विलंब (PDD) (1) 15 - मालगाड़ी संचालन (Goods Train Operation) एवं लोड टेबल (1) 15 -06.कन्टेनराईजेशन Container (CONCOR) (1) 16 - 01.समय पालन (PUNCTUALITY) (1) 16 - 02.समय सारणी (TIME TABLE) (1) 16 - 03.रेक लिंक / (RAKE LINK) (1) 16 - 04.प्लेटफार्म ऑक्यूपेशन चार्ट / (Platform Occupation Chart) (1) 16 - 05.पिट लाइन ऑक्यूपेशन चार्ट (Pit Line Occupation Chart) (1) 16 - 06.विषेश/वी आई पी गाड़ीयो का संचालन (Movement of Special/VIP Trains) (1) 16 - 07.मेला एवं मिलिटरी स्पेशल गाड़ियों का संचालन एवं सावधानियाँ (1) 16 - यात्री गाडी संचालन / Passenger Train Operation (1) 17 - स्टॉक रिपोर्ट / Stock Report (1) 18 - 01.क्रू लिंक (CREW LINK) / लोको लिंक (LOCO LINK) (1) 18 - 02.दस घंटे नियम (10 HOURS RULE) (1) 18 - लॉबी कार्य पध्दति / LOBBY WORKING (1) 19 - 01.इंजन योजना (POWER PLAN) (1) 19 - 02.इंजन की उपयोगीता (ENGINE UTILISATION) (1) 19 - 03.विशिष्ठ उर्जा खपत / SPECIFIC FUEL CONSUMPTION (SPC) (1) 19 - विभिन प्रकार के इंजन और उनक हार्स पॉवर तथा गती (1) 20 - 01. रेशनलाइजेशन स्कीम : / Rationalization Scheme (1) 20 - 02.रोक (BAN) & प्रतिबंध (RESTRICTION) (1) 20 - 03.वैगन पंजीकरण (1) 20 - 04.वैगन उपयोगीता चक्र (WTR) (1) 20 - 05.वेगन सेन्सस / WAGON CENSUS (1) 20 - वैगन उपयोगीता / अधिमान्य यातायात आदेश :(PTO/PTS) (1) 20.06.माल परिचालन सूचना प्रणाली (FOIS) एवं अन्य परिचालन सूचना प्रणाली (ICMS CMS COA ETC NTES) (1) 21 - 01.विधुतिकृत सेक्शन में गाड़िया का संचालन (1) 21 - 02.ट्रैफिक वोर्किंग रूल्स (TWR) (1) 21 - 03.टावर वैगन का संचालन (1) 21 - 04.रेल मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजानिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य संगठन (PSUs) (1) 21 - समपार (लेवल क्रासिंग ) (1) 22 - 01.सिगनल को खतरे की स्तिथि में पर करना (SPAD) (1) 22 - 02.गंभीर दुर्घटना SERIOUS ACCIDENT (ऍम 105) (1) 22 - 03.दुर्घटना होने पर खंण्ड नियंत्रक के कर्त्तव्य (AM - ३१९) (1) 22 - 04.दुर्घटना स्थल के प्रभारी अधिकारी के कर्तव्य (AM - 324) (1) 22 - 05.मंडल नियंत्रण कार्यालय के प्रभारी अधिकारी के कर्तव्य - (AM - 323) (1) 22 - 06.दुर्घटना होने पर स्टेशन मास्टर की ड्यूटी (ऍम 311) (1) 22 - 07.रहत व्यवस्थाओ की ओर्ड़ेरिंग देना (AM - 405) (1) 22 - 08.अपघात प्रबंध (DISASTER MANAGEMENT) (1) 22 - 09.गोल्डन ऑवर(GOLDEN HOUR) (1) 22 - 11.नॉन - इंटरलॉकिंग संचालन (Non - Interlocked Working) (1) 22 - दुर्घटना (Accident) (ऍम 104) (1) 23 - कंट्रोल ओफ्फिक निर्देश (1) 24 - COA Main Menu (1) 25 - अग्रीम प्लाटिंग (चार्टिंग) / Advance Plotting (1) 26 - 01.नियंत्रण कार्यालय अनुप्रयोग हेतु त्वरित दिशा निर्दश (1)

लाॅक एवं ब्लाॅक उपकरण

 लाॅक एवं ब्लाॅक उपकरण

यह एक ऐसी पद्धति है जिसमें डबल लाइन पर सीमेन्स डबल लाइन लाॅक एन्ड ब्लाॅक उपकरण के द्वारा पूर्ण ब्लाॅक पद्धति की आवश्यक शर्तो  को पूरा किया जाता है। इसके लिए इस पद्धति मे  निम्नलिखित उपकरण लगाए जाते हैं -

लीवर लाॅक - डबल लाइन पर अन्तिम रोक सिगनल को आॅफ करने का अर्थ है कि गाड़ी के लोको पायलट को रवाना होने के लिए प्रस्थान आदेश देना। अतः इसे अन्तिम रोक सिगनल के लीवर पर लगाया जाता है (अन्य प्रकार के ब्लाॅकों में यह व्यवस्था अलग प्रकार से की गई है) यह लीवर लाॅक तभी फ्री होता है जब ब्लाॅक उपकरण की ऊपर की सुई लाइन क्लीयर स्थिति बता रही हो। यह सम्पूर्ण ब्लाॅक पद्धति की उस शर्त को पूरा करता है कि जब तक अगले ब्लाॅक स्टेशन से लाइन क्लीयर न प्राप्त हो जाए तब तक किसी गाड़ी को प्रस्थान आदेश देकर ब्लाॅक सेक्शन मे  नहीं भेजा जा सकता।

फस्र्ट व्हीकल ट्रेक - यह अन्तिम रोक सिगनल के आगे ट्रेक पर लगा होता है। जैसे ही गाड़ी का पहला व्हीकल इस ट्रेक सर्किट पर आता है तो ई.एस.आर. प्रभावित होकर अन्तिम रोक सिगनल को आॅन स्थिति मे  कर देता है ताकि दूसरी गाड़ी को ब्लाॅक सेक्शन मे  न भेजा जा सके क्योंकि डबल लाइन मे  अन्तिम रोक सिगनल की आॅफ स्थिति प्रस्थान आदेश होती है। इससे यह साबित होता है कि एक लाइन क्लीयर पर एक ही गाड़ी को भेजा जा सकता है। इसके बाद अन्तिम रोक सिगनल के लीवर को बैक किया जाता है। जहाँ पैनल हो वहाँ उसमे ं ऐसी व्यवस्थाएं की जाती है  ताकि उपरोक्त शर्तो  को पूरा करे।

इलेक्ट्रिक/मेकेनिकल सिगनल रिवर्सर/रिप्लेसर  - यह एक उपकरण है जो फस्र्ट व्हीकल ट्रेक के पास लगा होता है जो कि गाड़ी के प्रथम वाहन के इस पर आते ही अन्तिम  रोक सिगनल को विद्युत या यांत्रिकी तरीके से आॅफ से आॅन स्थिति मे  करता है ताकि गाड़ी के ब्लाॅक सेक्शन मे  होते हुए दूसरी गाड़ी के लिए अन्तिम रोक सिगनल आॅफ न हो सके।

लास्ट व्हीकल ट्रेक  - यह ट्रेक सर्किट होम सिगनल के अन्दर लगा होता है। जब आने

वाली गाड़ी का अन्तिम व्हीकल इस पर से गुजर जाता है तो यह ब्लाॅक उपकरण के काॅम्यूटेटर को रिलीज कर देता है ताकि स्टेशन मास्टर पिछले स्टेशन को ‘ट्रेन आउट आॅफ सेक्शन’ संकेत दे सके। इससे यह सिद्ध होता है कि जब तक ब्लाॅक सेक्शन में कोई गाड़ी हो तब तक दूसरी गाड़ी को उस ब्लाॅक सेक्शन में प्रवेश करने के लिए लाइन क्लीयर नहीं दिया जा सकेगा।

काॅम्यूटेटर रिलीज इंडीकेटर - यह उपकरण ब्लाॅक उपकरण के पास लगा होता है। यह काॅम्यूटेटर के फ्री होने का संकेत देता है। इसमे  यह संकेत तभी आता है जब गाड़ी का अन्तिम पहिया ‘लास्ट व्हीकल ट्रेक’ पर से गुजर गया हो। होम सिगनल के लीवर को सामान्य स्थिति मे  कर दिया गया हो, स्टेशन मास्टर ने अपना स्लाइड कन्ट्रोल बैक कर दिया हो व दूसरी कोई केबिन हो तो उसके इन्चार्ज ने अपना स्लाॅट कन्ट्रोल लीवर सामान्य स्थिति मे  कर दिया हो। इसमे  फ्री इंडीकेशन आने के बाद ही पिछले स्टेशन को ‘ट्रेन आउट आॅफ सेक्शन’ संकेत दिया जा सकता है।

होम सिगनल लीवर - यह लीवर हेाम सिगनल के आॅफ करने के काम आता है जिसे तभी वापस सामान्य स्थिति में करना चाहिए जब गाड़ी का अन्तिम वाहन स्टज् पर से गुजर गया हो। इसके पश्चात् यह सुनिश्चित करने के बाद कि गाड़ी पूरी आ चुकी है व ब्लाॅक सेक्शन साफ है, दूसरी गाड़ी को लाइन क्लीयर दिया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

.