सिगनल वाली लाइन पर गाड़ी का संचालन
टी 509, टी 510, टी 511 एवं टी 512 निर्धारित फार्म उपरोक्त सभी निर्धारित
छपे हुए फार्म हैं जिनका उपयोग क्रमशः स्टेशन की अवरुद्ध लाइन पर गाड़ी लेने , स्टेशन पर गाड़ी बिना
सिगनल वाली लाइन पर लेने, स्टेशन
से गाड़ी बिना सिगनल वाली लाइन से रवाना करने व स्टेशन पर कामन स्टार्टर सिगनल वाली
लाइन से गाड़ी रवाना करने हेतु किया जाता है। इन परिस्थितियों में यह फार्म स्टेशन
मास्टर द्वारा बनाकर लोको पायलट को दिया जाता है। इन फार्मो में बहुत सी बाते छपी होती है, परिस्थिति के अनुसार
जो लागू हो उन कालमो को भरकर शेष को स्टेशन मास्टर द्वारा काट दिया जाएगा व
अन्त मे स्टेशन
मास्टर द्वारा हस्ताक्षर करके स्टेशन की मुहर लगाएगा। उपरोक्त फार्म लोको पायलट को
जारी करने से पूर्व स्टेशन मास्टर को संबंधित लाइन के पाॅइन्टों का सही लगा होना व
तालित होना सुनिश्चित कर लेना चाहिए। लोको पायलट को ऐसी गति से चलना चाहिए ताकि
किसी भी रूकावट या खतरे के संकेत को देखकर वह अपनी गाड़ी को तुरन्त खड़ी कर सके।
