गाड़ी को स्टेशन से रवाना करना
स्टेशन मास्टर गाड़ी को रवाना करने से पूर्व यह सुनिश्चित करेगा कि -
- अगले ब्लाॅक स्टेशन से लाइन क्लीयर प्राप्त कर लिया गया है।
- उस लाइन से संबंधित सभी पाॅइन्ट सही सेट कर दिए गए हैं व फेसिंग पाॅइन्ट को तालित कर दिया गया है। सभी संबंधित प्रस्थान सिगनल आफ कर दिए गए है।
- प्रस्थान आदेश लोको पायलट के पास भिजवा दिया गया है।
- जब स्टार्टर या एडवान्स्ड स्टार्टर सिगनल खराब हो तो उसके लिए सिगनल आफ करने की शर्ते पूरी करने के बाद निर्धारित प्राधिकार पत्र भिजवा दिया गया है।
